Headlines

विधायक माधव आनंद ने व्यापारियों से किया संवाद:उनकी समस्याओं और सुझावों पर की चर्चा




मधुबनी विधायक माधव आनंद ने शहर के बड़ी बाजार स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टिंकू कसेरा के आवास पर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आभूषण व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारियों और अन्य व्यवसायिक बंधुओं से संवाद किया। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को विधायक के सामने विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माधव आनंद ने कहा कि व्यापारी समाज केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने जोर दिया कि व्यापारियों के अनुभव, चुनौतियों और सुझावों को गंभीरता तथा संवेदनशीलता के साथ सुनना आवश्यक है। विधायक ने व्यापारी समाज को आश्वासन दिया कि उनके सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और सुगम व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि वे बिना किसी भय या बाधा के अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।
विधायक माधव आनंद ने व्यापारियों से बातचीत की, कुछ तस्वीरें पहले देखिए माधव आनंद ने कहा कि विश्वास देने वाले व्यक्ति के भरोसे की रक्षा करना उनका दायित्व है। उन्होंने व्यापारी समाज के स्नेह और भरोसे को केवल अपनापन नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। विधायक ने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर मधुबनी को व्यापार और निवेश की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। माधव आनंद ने एक ऐसे वातावरण के निर्माण पर जोर दिया, जहाँ व्यापार निर्भय होकर आगे बढ़ सके, नए रोजगार के अवसर सृजित हों, निवेश को बढ़ावा मिले और प्रत्येक व्यवसायी सम्मान तथा विश्वास के साथ अपने कार्यों का विस्तार कर सके। कार्यक्रम के समापन पर विधायक माधव आनंद ने जनता दल (यूनाइटेड) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टिंकू कसेरा सहित उपस्थित सभी व्यापारियों का उनके स्वागत, स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कई व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *