![]()
मुंगेर जिले में रविवार शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार दोपहर तक जारी मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ जमालपुर रेल कारखाना परिसर में भी पानी भर गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के कारण जमालपुर-किऊल रेलखंड के कजरा स्टेशन के पास रेल पटरी पर पानी जमा हो गया है। इस जलजमाव से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। जमालपुर स्टेशन पर रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई
सड़क मार्ग पर भी बारिश का व्यापक असर देखा गया है। मुंगेर से जमालपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सफियाबाद से जमालपुर के बीच कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। छोटे वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र, तारापुर और असरगंज नगर पंचायत में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस बारिश से किसानों को काफी लाभ हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन किसानों ने अब तक धान की रोपाई शुरू नहीं की थी, उन्होंने अब रोपाई का काम शुरू कर दिया है।
Source link
मुंगेर में मूसलाधार बारिश:शहर में जलजमाव, रेल पटरी पर भरा पानी, ट्रेनों की रफ्तार थमी, धान की खेती को मिलेगा फायदा
