श्रीनगर1 घंटे पहलेलेखक: रउफ डार
- कॉपी लिंक

शोपियां में गिरफ्तार तीन संदिग्ध आतंकियों के साथ सुरक्षा बल।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर मिले हैं।
वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।
सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के सोर्स और इनके आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं।

पुलवामा में 2 संदिग्धों को आतंकियों की मदद के आरोप में पकड़ा गया है।
सोपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान AK-47, ग्रेनेड और IED बरामद
इससे पहले सोपोर के मंजसीर इलाके में सोमवार रात को सुरक्षाबलों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद किए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, एक खाली पड़े घर से AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।

सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक खाली घर से भी हथियार बरामद किए।
7 अप्रैल: 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार:लश्कर का मेंबर था
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया था। इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी थे और बाकी उनके मददगार थे। एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा के रूप में हुई। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था। वहीं, दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब था। पूरी खबर पढ़ें…
————————————-
ये खबर भी पढ़ें…
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर में कहा- यह भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान को बयान पर एतराज

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार इस जगह का दौरा कर रहा हूं। यह खूबसूरत जगह है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो ने सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात भी की। पूरी खबर पढ़ें…

