![]()
मुंगेर में भाजपा नेता कृष्णा मंडल ने मंगलवार को भगत सिंह चौक के पास 13 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू किया। उनके अनशन को विश्व हिंदू परिषद (विहिप), करणी सेना और नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने समर्थन दिया है। बारिश के बावजूद धरना स्थल पर उनका अनशन जारी रहा। बालिका विद्यालय परिसर से छात्रावास हटाने की मांग कृष्णा मंडल की प्रमुख मांगों में कथित ‘लव जिहाद’ के मामलों में प्रभावी कार्रवाई और प्लस टू वैद्यनाथ गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में संचालित अल्पसंख्यक छात्रावास को बंद करने की मांग शामिल है। मंडल का दावा है कि मुंगेर के राजा साहेब ने यह जमीन बालिका विद्यालय के लिए दान की थी। उनका कहना है कि विद्यालय परिसर में छात्रावास के संचालन को लेकर छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में अभिभावकों में चिंता है। पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा 13 सूत्री मांगों में शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति, जर्जर सड़कों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था में सुधार और अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने जैसे जनहित के मुद्दे भी शामिल हैं। प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप कृष्णा मंडल ने कहा कि इन मांगों को लेकर पहले भी कई जगह आवेदन दिए गए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए उन्हें आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भाजपा नेता ने जिला प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान की दिशा में पहल करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आमरण अनशन जारी रहेगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। मंडल के अनुसार, मुंगेर में यह पहली बार है जब किसी भाजपा नेता ने बालिका उच्च विद्यालय परिसर से अल्पसंख्यक छात्रावास हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है।
Source link
मुंगेर में भाजपा नेता कृष्णा मंडल का आमरण अनशन:बालिका स्कूल से छात्रावास हटाने समेत 13 मांगें; विहिप-करणी सेना का समर्थन
