![]()
कैमूर जिले के शहीद संजय सिंह महाविद्यालय में ‘साइबर मंगलवार’ अभियान के तहत एक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में 250 विद्यार्थियों और 20 शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके बताए। अपने संबोधन में डीएसपी नीतू सिंह ने सोशल मीडिया की सुरक्षा और प्राइवेसी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। प्राइवेट फोटो या वीडियो शेयर नहीं करने की अपील डीएसपी ने कहा कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हमेशा ‘प्राइवेट’ मोड में रखना चाहिए, क्योंकि पब्लिक अकाउंट होने पर कोई भी अनजान व्यक्ति निजी तस्वीरें और जानकारियां चुरा सकता है। उन्होंने बढ़ते AI आधारित साइबर अपराधों और ‘डीपफेक’ जैसी तकनीकों के प्रति भी आगाह किया। डीएसपी ने छात्रों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी फोटो या वीडियो साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अनजान रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले उसकी भली-भांति जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कर सकते हैं शिकायत इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक्स और फर्जी कॉल्स से बचने के व्यावहारिक टिप्स भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में डीएसपी नीतू सिंह ने बताया कि यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है, तो उसे तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कॉलेज प्रबंधन ने इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया।
Source link
DSP नीतू सिंह ने दिए साइबर सुरक्षा टिप्स:शहीद संजय सिंह कॉलेज में 250 विद्यार्थियों, 20 शिक्षकों को किया जागरूक
