Headlines

गया में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई गई:9 अगस्त को शहीद हुए गया के तीन वीर सपूतों को नमन, स्मारकों पर अर्पित किए पुष्प




भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कोतवाली स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे। यहां शहीदों को माल्यार्पण किया गया। पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। शहीदों के स्मारकों पर भी की पुष्पांजलि इसके बाद सभी लोग भुई राम, जगन्नाथ मिश्रा और कैलाश राम के स्मारकों पर पहुंचे। धामी टोला स्थित कैलाश जी के स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ‘करो या मरो’ के आह्वान को किया याद भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ ‘करो या मरो’ का आह्वान किया था। इस आह्वान ने पूरे देश में आजादी की अलख जगा दी। उन्होंने कहा कि लाखों देशभक्त अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं सहीं। अनेक वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन आजादी के संकल्प से पीछे नहीं हटे।
राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का त्याग और साहस आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहना चाहिए। राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली है। इसके पीछे अनगिनत वीरों का संघर्ष और बलिदान है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए सजग रहे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को किया नमन कार्यक्रम में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘अमर शहीद अमर रहें’ के नारे लगाए गए। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, संतोष ठाकुर, अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना जी, हीरा यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, महेश यादव, रामविलास उर्फ गुड्डू साव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *