![]()
नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड में एक घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से वार्डों में उमस बढ़ गई है। मरीज और उनके तीमारदार गर्मी से बेहाल हैं। कई लोग निजी तौर पर पंखे खरीदकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। अस्पताल में शौचालयों की स्थिति खराब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को भी अंदर बैठने में परेशानी हो रही है, जिसके चलते वे बाहर से ही मरीजों को देख रहे हैं। यह अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। यहां की व्यवस्था सुधारने के लिए न तो कोई जनप्रतिनिधि ठोस कदम उठाता है और न ही कोई अधिकारी। बिजली कटौती के अलावा, अस्पताल में शौचालयों की खराब स्थिति और साफ-सफाई का अभाव भी मरीजों के लिए बड़ी समस्या है। सफाई व्यवस्था से लेकर डॉक्टर पर भी सवाल सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार अधिक ने बताया कि बिजली कनेक्शन को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। जानकारी देते जाए कि यह नवादा की सदर अस्पताल पहली बार ऐसी व्यवस्था देखने को नहीं मिली है। यह व्यवस्था अक्सर बना रहता है। यहां की शौचालय की व्यवस्था से लेकर सफाई व्यवस्था से लेकर डॉक्टर पर भी सवाल उठता आया है।
Source link
नवादा सदर अस्पताल में एक घंटे बिजली बंद:वार्ड में उमस से मरीज और डॉक्टर परेशान
