![]()
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रधान कार्यालय में आयोजित जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि जनकल्याण संवाद के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा रहा है और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। कालाबाजारी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी – मंत्री उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनके जल्द निपटारे के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर मंत्री ने कहा कि बिहार में यूरिया की कोई कमी नहीं है। हालांकि, उन्होंने डीएपी खाद की कमी को स्वीकार किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि डीएपी उपलब्ध न होने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार इसके वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करें, ताकि खेती का काम प्रभावित न हो। मंत्री ने लाइसेंसी खाद विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचता या कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद की उपलब्धता और बिक्री की निगरानी के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। कृषि मंत्री ने किसानों से भी अपील की कि वे खाद की कालाबाजारी की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।
Source link
फर्टिलाइजर ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई:लखीसराय में कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने सुनी लोगों की समस्याएं
