Headlines

सांसद बोले- '24 वर्षों से कर रहा हूं जन सेवा':सीतामढ़ी में दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल, कहा-'आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य'




सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने रविवार को अपने आवास पर आठ जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया। लाभार्थियों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें आवागमन में काफी सुविधा होगी। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया कि इन ट्राईसाइकिलों का वितरण उनके निजी कोष से किया गया है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर राजेंद्र पासवान, सोगारत पासवान, राम इकबाल साह, उमेश बैठा, संजीत साह और नंद किशोर सैनी सहित आठ दिव्यांगों को ट्राईसाइकिलें प्रदान की गईं। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि वह वर्ष 2002 से लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले विधान परिषद सदस्य के रूप में और अब सांसद के रूप में उनका प्रयास हमेशा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को समझकर उनकी हरसंभव मदद करना रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने से उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। सांसद ने स्पष्ट किया कि ट्राईसाइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा किसी पद या समय तक सीमित नहीं है और वह भविष्य में भी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को सहयोग देना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर प्रतिवर्ष अपने निजी कोष से 60 से 70 दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *