![]()
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 52वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई की है। अररिया जिले में बाह्य सीमा चौकी कुआरी के जवानों ने कुआरी पुलिस के साथ संयुक्त गश्ती के दौरान यूरिया खाद से लदा एक ई-रिक्शा जब्त किया है। हालांकि, जवानों को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गश्ती के दौरान कार्रवाई जानकारी के अनुसार, बाह्य सीमा चौकी कुआरी के समवाय प्रभारी निरीक्षक राजिंदर सिंह के नेतृत्व में एसएसबी और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गरैया गांव के समीप एक ई-रिक्शा चालक की नजर गश्ती दल पर पड़ी। जवानों को देखते ही चालक ई-रिक्शा सड़क पर छोड़कर भाग निकला। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर जवानों ने ई-रिक्शा की जांच की। जांच के दौरान ई-रिक्शा में यूरिया खाद के 10 बोरे लदे मिले। स्थानीय लोगों से पूछताछ इसके बाद एसएसबी और कुआरी पुलिस की टीम ने चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में तलाश की तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद चालक का कोई सुराग नहीं मिल सका। नियमानुसार ई-रिक्शा और उसमें लदे 10 बोरे यूरिया खाद की जब्ती सूची तैयार की गई। जब्त की गई खाद और वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए कृषि विभाग, अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है। तस्करी रोकने को अभियान जारी एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और उर्वरक की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में एसएसबी निरीक्षक राजिंदर सिंह, सहायक उप निरीक्षक करन सिंह तथा कुआरी पुलिस की ओर से सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र तिवारी सहित अन्य बल कर्मी शामिल रहे।
Source link
अररिया में SSB ने 10 बोरे यूरिया खाद पकड़ी:ई-रिक्शा छोड़कर चालक फरार, कुआरी सीमा चौकी की कार्रवाई
