- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (9 August 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 9 अगस्त को कन्या राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। नया वाहन खरीदने और बिजनेस यात्रा के लिए दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों की रुकी पेमेंट मिल सकती है और कमाई के नए साधन बनेंगे। मीन राशि वालों को विदेश जाने से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।
धनु राशि वालों को किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है और फंसी पेमेंट वापस आने की संभावना है। मेष राशि वाले यात्रा टालें और बिजनेस में पैसों को लेकर सावधानी रखें। मकर राशि वालों को अचानक बढ़े खर्च संभालने होंगे। कर्क राशि के लोग नया काम शुरू करने से पहले दोबारा सोचें।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आज मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इसलिए पूरे मन से अपने काम पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर के लिए की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव- निजी और पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें, वरना काम में रुकावट और तनाव बढ़ सकता है। आज यात्रा करना नुकसानदायक हो सकता है। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाए रखें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर गंभीरता से सोचें। जरूरत हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। छोटी लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते उनका समाधान भी मिल जाएगा। लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य- गैस और अपच की परेशानी हो सकती है। खानपान हल्का और व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
वृष – पॉजिटिव- संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी और तनाव कम होगा। किसी अनुभवी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाए रखेंगे और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्च कम करने से आर्थिक परेशानी काफी हद तक संभल सकती है। जरूरी सामान और दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। इनके खोने या नुकसान होने से परेशानी और तनाव बढ़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। किसी बड़े अधिकारी या राजनीति से जुड़े व्यक्ति से मुलाकात आपके काम आसान कर सकती है। कई मामलों में ज्यादा स्वाभिमान तरक्की में रुकावट बन सकता है, इसलिए व्यवहार में थोड़ा बदलाव रखें। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। घर में रिश्तेदार भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। मौसम के कारण थकान और सुस्ती हो सकती है। प्रदूषण से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए समय अच्छा है। घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। अपनी जीवनशैली बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। रुकी हुई या उधार दी गई पेमेंट वापस लेने की कोशिश सफल हो सकती है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। यात्रा फिलहाल टालें। आपकी किसी बात से घर के बड़े लोग नाराज हो सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम होगा। काम करने का उत्साह बना रहेगा और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी गैर कानूनी गतिविधि से दूर रहें, वरना बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। लव- वैवाहिक जीवन अच्छा रखने के लिए छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा। दूसरे लोगों से व्यवहार में सही दूरी और मर्यादा रखें। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और थकान के कारण ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों की व्यस्तता से राहत पाने के लिए अपनी पसंद के कामों में समय बिताएं। फोन कॉल से कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से राहत होगी। नेगेटिव- नया काम शुरू करने से पहले उस पर दोबारा विचार करें। जरूरत से ज्यादा सख्त व्यवहार दूसरों को परेशान कर सकता है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। खर्चों पर भी नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल की व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन निजी व्यस्तता के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। तनाव लेने के बजाय धैर्य रखें। युवाओं और विद्यार्थियों को बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण ज्यादा मेहनत करनी होगी। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंध में किसी नकारात्मक बात से दूरी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत से गर्दन और कंधों में दर्द हो सकता है। एक्सरसाइज के साथ पर्याप्त आराम भी करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- नई योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा और सम्मान भी मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ खरीदारी की योजना बन सकती है। नेगेटिव- निजी या पारिवारिक परेशानी के कारण मन बेचैन रह सकता है। किसी समस्या का समाधान न मिलने से तनाव बढ़ेगा। नया निवेश अभी न करें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कमाई के नए साधन बन सकते हैं। निजी व्यस्तता के कारण बिजनेस के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। नौकरी में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सहकर्मियों से संबंध अच्छे रखें। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्ता बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गुस्सा और बेचैनी से तनाव बढ़ सकता है। कुछ समय आराम और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए निकालें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे होंगे। नए और फायदेमंद संपर्क बनेंगे। इस समय अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। नया वाहन खरीदने की योजना है, तो समय अच्छा है। नेगेटिव- अनजान लोगों से सावधानी से व्यवहार करें और अपनी निजी बातें शेयर न करें। बच्चे की किसी गलत गतिविधि के कारण चिंता हो सकती है। तनाव लेने के बजाय शांति से समस्या सुलझाएं।
व्यवसाय- बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा मनचाही सफलता दे सकती है। काम को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेंगे और उन्हें पूरा करने में भी सफल होंगे। मार्केटिंग के काम आज टालना बेहतर होगा। कर्मचारियों के काम पर नजर रखें। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध शादी तक पहुंचने के योग हैं। स्वास्थ्य- थकान के कारण मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस हो सकता है। योग, एक्सरसाइज और आराम के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है या बंद पड़ा इनकम का कोई जरिया दोबारा शुरू हो सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके खुशी मिलेगी। आपके सरल व्यवहार की घर और समाज में तारीफ होगी। पड़ोसियों से चल रहा पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। नेगेटिव- कुछ मामलों में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों का ध्यान मौज-मस्ती में रहने से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश करेंगे, इसलिए उनसे सावधान रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। दूसरों की सलाह से ज्यादा अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में स्थिरता रहेगी और सहकर्मियों से संबंध अच्छे रहेंगे। लव- परिवार के लोगों को अपनी पसंद के काम करने की थोड़ी आजादी दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक – पॉजिटिव- काम आसानी से आगे बढ़ेंगे। सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी होगा। घर की मरम्मत और सुधार की योजनाएं बनेंगी और उन पर जल्दी काम भी शुरू हो सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे। नेगेटिव- परेशानी की स्थिति में तनाव लेने के बजाय समाधान खोजें। पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान दे सकती है। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। कोई करीबी व्यक्ति ही उनका गलत फायदा उठा सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस की स्थिति फिलहाल सामान्य रहेगी और ज्यादा मेहनत करनी होगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है। किसी बड़े अधिकारी या अनुभवी व्यक्ति से विवाद होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग खास तौर पर सावधान रहें। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा में बने रहेंगे। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता परेशान कर सकती है। कुछ समय अपने लिए भी निकालें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- परेशानियों को पार करके सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा और नए संपर्क बनेंगे। ये संपर्क आगे काम आएंगे। फंसी हुई पेमेंट वापस पाने की कोशिश सफल हो सकती है। नेगेटिव- परेशानी से घबराने के बजाय समाधान खोजें। आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी रहने से चिंता हो सकती है, लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय नहीं रहेगी। नकारात्मक सोचने के बजाय काम करने के तरीके में बदलाव करें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। युवा किसी असफलता के कारण परेशान रह सकते हैं। धैर्य रखें। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। लव- ज्यादा काम के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन परिवार के लोग आपकी स्थिति समझेंगे और सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य- मौसम के कारण इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। योग और एक्सरसाइज के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। आत्मविश्वास और मेहनत से रुके काम थोड़ी कोशिश में पूरे हो सकते हैं। समाज में सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी परेशानी दूर होगी। नेगेटिव- करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से संबंध खराब न होने दें। अचानक ऐसे खर्च सामने आएंगे जिन्हें टालना मुश्किल होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, इसलिए धैर्य रखें और बजट संभालें।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां रहेंगी। अपनी योग्यता साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस के काम व्यवस्थित रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपसी बातचीत से मामला सुलझाएं। स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है, तो नियमित जांच और इलाज में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ – पॉजिटिव- कोई ऐसा काम हो सकता है जिसकी उम्मीद आपने छोड़ दी थी। परिवार के साथ भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। शांत व्यवहार लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा। बच्चे भी अनुशासित रहेंगे। नेगेटिव- हर व्यक्ति पर भरोसा न करें। योजनाओं पर काम शुरू करने में ज्यादा देरी न करें। कुछ गैर जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें रोकना मुश्किल होगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर मौजूद रहें और जरूरी काम अपनी देखरेख में कराएं। कर्मचारियों के बीच विवाद या किसी मामले की जांच हो सकती है। मीडिया या फोन के जरिए बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। संपर्क मजबूत रखें। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक रहेगी, लेकिन इससे रिश्ता खराब नहीं होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने लिए भी समय निकालें और आराम करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। घर में सुधार की योजना बनेगी। अच्छी और ज्ञान बढ़ाने वाली किताबें पढ़ने से नई जानकारी मिलेगी। नेगेटिव- अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। फोन और दोस्तों के साथ घूमने में ज्यादा समय बर्बाद न करें। पड़ोसी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए शांत व्यवहार रखें।
व्यवसाय- राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है। कला और मीडिया से जुड़े कारोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों से संबंध खराब न करें। लव- अच्छी खबर मिलने से परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- सिरदर्द और तनाव से काम प्रभावित हो सकता है। आराम करें और जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

