![]()
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी हैं। राहुल ने कहा कि भारत में करीब 40 करोड़ युवा हैं। यही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। चीन की चर्चा होती है, लेकिन भारत के युवाओं के सामने उसकी ताकत कुछ भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारों से लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है, लेकिन यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता। 1 हजार युवाओं में से केवल 12 को ही स्थायी नौकरी मिलती है। युवाओं का डेटा छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दिया जाता है। आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हैं, बनाओ। यह रील 21वीं सदी का नशा है। प्रयागराज में राहुल का कार्यक्रम शाम 6 बजे होना था, लेकिन बाद में इसे 7 बजे कर दिया गया। इसमें 23 जिलों के छात्र बुलाए गए हैं। कांग्रेस का दावा है कि 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का पल-पल अपडेट नीचे लगे ब्लॉग से जानिए…
Source link
राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है:हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा
