Headlines

झंझारपुर में 144 लीटर अवैध शराब बरामद:कारोबारी गिरफ्तार; 4 बोरियों में छिपाकर रखी थी शराब




झंझारपुर उत्पाद थाना की टीम ने गुप्त सूचना पर नरहिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 06 में छापेमारी कर 143.775 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान वैद्यनाथ कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सहायक अवर निरीक्षक निशी कुमारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वैद्यनाथ कुमार (पिता लाल बहादुर साह) अपने घर से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर झंझारपुर उत्पाद थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा को अवगत कराया गया और टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। बोरों में छिपाकर रखी गई शराब मिली
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वैद्यनाथ कुमार भागने लगा, जिसे टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके करकटनुमा घर के बरामदे में चार प्लास्टिक बोरों में छिपाकर रखी गई शराब मिली। बरामद शराब में 13 कार्टून नेपाली देसी शराब मामा श्री (117 लीटर), 43 बोतल ट्यूबॉर्ग स्ट्रॉन्ग बियर (21.5 लीटर), 6 बोतल अर्ना स्ट्रॉन्ग लेजर बियर (3 लीटर), 3 बोतल ब्लैक ओक (1.125 लीटर), 2 बोतल एसी ब्लैक (0.750 लीटर) और रॉयल स्टैग व रॉयल ग्रीन व्हिस्की की खुली बोतलें (लगभग 200-200 एमएल) शामिल हैं। कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
गिरफ्तार आरोपी वैद्यनाथ कुमार को उत्पाद थाना लाया गया और बिहार मध्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसकी गिरफ्तारी की सूचना पत्नी महारानी देवी को दी गई है। थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *