Headlines

कैमूर में जमीन कब्जे को लेकर 25-30 राउंड फायरिंग:चाचा-भतीजा घायल; विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, गांव में तनाव




मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली में जमीन पर जबरन कब्जे को लेकर दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में पुसौली निवासी बीरेश कुमार सिंह (उर्फ पिंटू) और उनके चाचा बलिस्टर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बीरेश कुमार सिंह ने बताया कि वे अपनी जमीन पर मौजूद थे, तभी कुछ लोग उस पर जबरन कब्जा करने के इरादे से पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और लगभग 25 से 30 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीरेश सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया
फायरिंग के दौरान दबंगों ने बलिस्टर सिंह को पीटा, जिससे उनका पैर टूट गया। उन्हें गोली लगने की भी आशंका जताई जा रही है। बीरेश सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ितों ने तत्काल 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के 15 से 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मोहनिया थाना पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका आधिकारिक पक्ष नहीं मिल सका। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *