![]()
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी। वहीं पटना के बिहटा प्रखंड स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र से 25 टन मखाना लेकर सात कंटेनर ट्रकों को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना किया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- हादसे में युवक की मौत, भीड़ ने 10 गाड़ियां जलाई पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह की है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी। पूरी खबर पढ़ें 02- तेजस्वी का सवाल- किसकी इजाजत से AK-47 चलाई गई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर DGP विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ मौजूद रहा। बैठक में तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध, सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई AK-47 से फायरिंग, बंटी हत्याकांड, भरत तिवारी एनकाउंटर और पेपर लीक जैसे कई चर्चित मामलों को प्रमुखता से उठाया। पूरी खबर पढ़ें 03- DPO के ठिकानों पर EOU की रेड, 3 करोड़ का ट्रांजेक्शन आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। EOU ने शुक्रवार सुबह अजीत अमर के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। पूरी खबर पढ़ें 04- 4 बच्चों समेत महिला की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत मोतिहारी में एक महिला और चार बच्चों की नदी के चंवर से लाश मिली है। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब शवों को उपलाते हुए देखा तो शोर मचाकर लोगों को बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से पांचों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें 05- 85 दिनों में युवती को 2 बार बेचा, महिला SI ने किया रेस्क्यू भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकली 12वीं की एक छात्रा की जिंदगी अगले 85 दिनों में नरक बन गई। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अकेली बैठी छात्रा को मानव तस्करों ने अपने झांसे में लिया। पहले कोलकाता, फिर भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बेच दिया। उसके साथ लगातार मारपीट हुई। टॉर्चर और यौन शोषण किया गया। पूरी खबर पढ़ें 06- बिहार से 25 टन मखाना ऑस्ट्रेलिया एक्सपोर्ट किया गया बिहार के मखाना उद्योग के लिए शुक्रवार को एक बड़ी उपलब्धि सामने आई। पटना के बिहटा प्रखंड स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र से 25 टन मखाना लेकर सात कंटेनर ट्रकों को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना किया गया। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर कंटेनरों को रवाना किया। पूरी खबर पढ़ें 07- रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में प्रोटेस्ट, लगाया जाम बक्सर में शुक्रवार को कांग्रेस और दलित-अतिपिछड़ा समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने रेल चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। जिसका कई ट्रेनों पर असर हुआ। मगध एक्सप्रेस (20802), पैसेंजर ट्रेन (63234) और डाउन लाइन में 5657 गुवाहाटी-जम्मूतवी ट्रेन डिस्टर्ब हुई है। पूरी खबर पढ़ें 08- देश की पहली महिला ‘टॉप गन’ बनी बिहार की बेटी भावना बिहार के दरभंगा जिले के एक छोटे से गांव से निकली स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने भारतीय वायुसेना के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। वह फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स पूरा करने वाली देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। इस उपलब्धि के बाद उन्हें भारतीय वायुसेना के सबसे ट्रेंड लड़ाकू पायलटों की श्रेणी में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 09- लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रही थी छात्रा बांका के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की रात छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि हॉस्टल में रह रही एक छात्रा, दूसरी लड़कियों के निजी और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करती है। इसमें एक छात्र भी उसके साथ है। पूरी खबर पढ़ें 10- 18 जिलों में कल बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद समेत 18 जिलों में कल यानी शनिवार को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलने का पूर्वानुमान है।
Source link
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:एक्सीडेंट में युवक की मौत पर बवाल-10 गाड़ियां फूंकी, अश्लील वीडियो बनाने पर छात्राओं का हंगामा, DPO के ठिकानों पर रेड
