![]()
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब ब्रेट ली से उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ने की अफवाहों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘ये रही आपकी खबर… मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रीति जिंटा और मैं पहले भी बहुत अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं। उस समय वह पंजाब टीम की मालकिन थीं। वह बेहद समझदार महिला हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। ऐसी खबरों ने मुझे कभी परेशान नहीं किया, क्योंकि मुझे हमेशा सच पता था। लोग जितनी चाहें अटकलें लगा सकते हैं, लेकिन मैंने कभी उन्हें अपने ऊपर असर नहीं करने दिया।’
प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकी फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी। दोनों की शादी लॉस एंजिल्स में निजी समारोह में हुई। साल 2021 में कपल सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों, बेटे जय और बेटी जिया का माता-पिता बना। वहीं, ब्रेट ली ने 2006 में एलिजाबेथ केम्प से पहली शादी की थी। दोनों का एक बेटा है, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2014 में ब्रेट ली ने लाना एंडरसन से दूसरी शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। ब्रेट ली का मुंबई से पुराना नाता ब्रेट ली ने इंटरव्यू में बताया कि उनका भारत से कनेक्शन 1994 में शुरू हुआ था, जब वे पहली बार ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के साथ मुंबई आए थे। ली ने कहा कि मुंबई उनके दिल के बहुत करीब है और यह शहर उन्हें अपने दूसरे घर जैसा लगता है। उन्होंने मुंबई की बारिश और यहां की एनर्जी की तारीफ की। ली के अनुसार, मुंबई की बारिश शहर के मिजाज का एक अहम हिस्सा है, जो इसे और खास बनाती है। ऑटो रिक्शा और ‘मुकाबला’ गाना मुंबई में शूटिंग के दौरान ऑटो रिक्शा में बैठकर ली को अपने शुरुआती ट्रेनिंग के दिन याद आ गए। उन्होंने बताया कि 1994 में वे अपनी क्रिकेट किट लेकर ऑटो में ही ट्रेनिंग के लिए जाते थे। ली ने बताया कि भारत में सुना गया उनका पहला गाना ‘मुकाबला’ था, जो उन्होंने ऑटो रिक्शा में सुना था। तब उन्हें हिंदी समझ नहीं आती थी, लेकिन संगीत पसंद आया था। बाद में उन्होंने इस गाने का मतलब समझा और अब जब भी भारत आते हैं, तो यह गाना जरूर सुनते हैं। एआर रहमान का इंटरव्यू लेना उनके लिए एक शानदार अनुभव था।
Source link
ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया
