Headlines

Buddhonomics 2026 Conference | IIM Bodh Gaya International Research Event


आईआईएम बोधगया में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बुद्धोनॉमिक्स 2026’ शुरू हुआ। इसमें 11 देशों के 96 संस्थानों से जुड़े शिक्षाविद, नीति निर्माता, शोधकर्ता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल हुए।

.

सम्मेलन की थीम ‘समृद्धि, भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य और शांति के लिए साझेदारी’ है। सम्मेलन में 272 शोध पत्रों में से 207 चुने गए हैं।

25 तकनीकी सत्रों में आर्थिक समृद्धि और विकास पर चर्चा होगी। वक्ताओं ने आधुनिक अर्थव्यवस्था को भगवान बुद्ध के सिद्धांतों और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़कर विकास के रास्ते तलाशने पर बात की।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

कौशल विकास से बेहतर अवसर दिए जा सकते हैं

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर हुई। आईआईएम बोधगया की निदेशक प्रो. विनिता एस. सहाय ने कहा कि बोधगया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत दुनिया को शांति, करुणा और मानवता का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास से स्थानीय लोगों की क्षमताएं बढ़ाकर उन्हें बेहतर अवसर दिए जा सकते हैं।

प्रो. सहाय ने कहा कि संस्थान सजगता और सतत विकास के मूल्यों को प्राथमिकता देता है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ज्ञान साझा करने और सामूहिक विकास के मंच हैं।

‘बौद्ध दर्शन धन कमाने या आर्थिक विकास के खिलाफ नहीं’

सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और पूर्व आईपीएस अधिकारी साकेत मिश्रा ने कहा कि बौद्ध दर्शन धन कमाने या आर्थिक विकास के खिलाफ नहीं है। यह सही और नैतिक तरीके से समृद्धि हासिल करने की सीख देता है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति के साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का ध्यान रखना जरूरी है।

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और तकनीक से जुड़े फैसलों में मानवीय भूमिका व जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।

आईआईएम बोधगया के डीन (रिसर्च एंड प्लानिंग) प्रो. अविरल कुमार तिवारी ने कहा कि आर्थिक विकास के साथ अच्छे मूल्य और जिम्मेदारी भी जरूरी हैं।

उन्होंने भारतीय परंपरा के ‘शुभ-लाभ’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्थिक प्रगति का लाभ केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका फायदा पूरे समाज को मिलना चाहिए।

मानसिक शांति और करुणा से ही मिलेगी वास्तविक खुशी पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध तिब्बती शिक्षाविद् प्रो. गेशे न्गावांग समतेन ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और नालंदा की ऐतिहासिक विरासत को याद किया।

उन्होंने कहा कि खुशी का संबंध केवल भौतिक सुख-सुविधाओं से नहीं है, बल्कि अच्छे विचारों, मानसिक शांति और करुणा से भी है। समाज में समानता और सकारात्मक बदलाव की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी।

उन्होंने मानव कल्याण, नैतिकता और सतत विकास पर आधारित आर्थिक व्यवस्था की आवश्यकता बताई। वहीं, डीडीआईबीयू के चांसलर एवं चेयरमैन डॉ. धम्मपिया ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को वर्तमान आर्थिक व्यवस्था के लिए बेहद प्रासंगिक बताया।

दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत।

दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत।

272 शोध पत्रों में से 207 को मिली मंजूरी सम्मेलन में अकादमिक और शोध गतिविधियों को लेकर भी व्यापक भागीदारी देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार, कुल 272 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए, जिनमें समीक्षा के बाद 207 शोध पत्रों का चयन किया गया।

इनमें से 140 शोध पत्र 25 तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किए गए। कुल 59 प्रस्तुतियां ऑफलाइन हुईं, जबकि शेष ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गईं। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 11 देशों के 96 संस्थानों ने भागीदारी की। भारत के 12 आईआईएम, आईआईटी और राष्ट्रीय संस्थानों के साथ 45 विश्वविद्यालयों तथा 26 बिजनेस स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

टाटा स्टील और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सात उद्योग एवं सामाजिक संगठनों ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए

तकनीकी सत्रों में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सतत विकास, सुशासन, जिम्मेदार कारोबार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सांस्कृतिक विरासत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। बुद्धोनॉमिक्स 2026 ने यह संदेश दिया कि आर्थिक विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल संपत्ति और मुनाफा बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में खुशहाली, समानता, शांति और पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करना भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *