Headlines

सम्राट चौधरी ने कहा राज्य में 5 चीनी मिल खुलेंगी:सभी जिलों के लिए ‘गन्ना विकास रथ 2026’ रवाना; घर बैठे समाधान की पहल




बिहार में चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने और गन्ना किसानों को हाईटेक बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में 10 चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं, जबकि 5 अन्य मिलों को जल्द ही चालू किया जाएगा। इसके साथ ही गन्ना किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए पहली बार ‘गन्ना आईडी’ और ‘गन्ना साथी’ एआई चैटबॉट की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राज्य के सभी जिलों के लिए ‘गन्ना विकास रथ 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ के संकल्प के तहत नई चीनी मिलों की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा बंद पड़ी पुरानी मिलों का पुनरुद्धार भी तेजी से किया जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री संजय कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे। फायदे क्या : किसानों को मिलेंगे ये 3 बड़े लाभ अमित शाह 11 दिसंबर को बिहार आएंगे, सकरी और रैयाम चीनी मिल का शिलान्यास भी करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 दिसंबर को बिहार आएंगे। वे मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रैयाम में चीनी मिल का शिलान्यास करेंगे। बंद पड़ी मिलों को चालू करने को लेकर मंत्री व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गन्ना मंत्री संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 25 चीनी मिलें खोलने की योजना है। इसके लिए संबंधित जिलाधिकारियों को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। घर बैठे डिजिटल सुविधाएं : किसानों की सहूलियत के लिए ‘गन्ना आईडी’ बनाई गई है। इसके साथ ही ‘गन्ना साथी’ एआई चैटबॉट शुरू किया गया है, जिससे किसान घर बैठे ही आवश्यक सेवाओं और जानकारियों से सीधे जुड़ सकेंगे।
सब्सिडी और मुफ्त बीज : गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत प्रमाणित बीजों पर सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही नए क्षेत्रों में गन्ने का रकबा बढ़ाने के लिए किसानों को मुफ्त बीज मुहैया कराए जाएंगे।
खेतों तक पहुंचेगी वैज्ञानिक खेती : किसानों को उन्नत किस्मों, जैविक खाद के उपयोग और वैज्ञानिक तरीकों की सीधी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए गांवों में किसान गोष्ठियां और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की पहल बिहार में चीनी मिलों का विस्तार और डिजिटल तकनीक का संगम राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। अब तक बंद मिलों और परंपरागत खेती की चुनौतियों से जूझ रहे किसानों को एक साथ दो मजबूत आधार मिल रहे हैं। पहला, 10 मिलों के संचालन और 5 नई मिलों के आने से गन्ने की सीधी खपत और स्थानीय रोजगार सुनिश्चित होगा। दूसरा, एआई चैटबॉट, विशेष आईडी, यंत्रों पर सब्सिडी और मुफ्त बीज के जरिए खेती की लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *