![]()
किशनगंज के वीर कुंवर बस पड़ाव पर मंगलवार को 20 रुपए के फटे नोट को लेकर टोटो चालक और यात्री के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान बस पड़ाव में अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। फटा नोट देने पर शुरू हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, टोटो चालक यात्री को किराये के बदले 20 रुपए का फटा हुआ नोट दे रहा था। यात्री ने नोट लेने से इनकार करते हुए दूसरा नोट देने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। टोटो की बढ़ती संख्या से जाम की समस्या शहर में टोटो की बढ़ती संख्या और मनमाने परिचालन के कारण पहले से ही जाम की समस्या बनी हुई है। वहीं, कुछ चालकों और यात्रियों के बीच किराये सहित छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। शहरवासियों का कहना है कि टोटो के परिचालन, ट्रैफिक नियमों के पालन और यात्रियों के साथ व्यवहार को लेकर प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि जाम और विवाद की घटनाओं पर रोक लग सके।
Source link
फटे नोट को लेकर ई-रिक्शा ड्राइवर और यात्री में मारपीट:किशनगंज में 20 रुपए के नोट को लेकर शुरू हुआ विवाद
