Headlines

भोजपुर- करंट के चपेट में आने से युवक की मौत:घर से बाहर घूमने निकला, तीसरे दिन शव बरामद; बिजली के खंभे में पहले से था करंट




भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी गांव में घर से निकले युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव थाना क्षेत्र के कपिल देव चौक स्थित मुर्गी फार्म के समीप से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ। मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी गांव वार्ड नंबर 13 के रहने वाले राजेंद्र चौधरी के 26 साल के बेटे गनौरी चौधरी के रूप में हुई है। वो पेशे से मजदूर था। इधर, मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार की शाम गनौरी घर से बाजार घूमने के लिए निकला था। इसी बीच कपिल देव चौक स्थित मुर्गी फार्म के पास बिजली की खंभे को छूने के दौरान वो करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को नहीं लौटा, परिजन ने सोमवार को तलाशा, मंगलवार को मिली लाश परिजन ने बताया कि रविवार की जब रात को वो घर नहीं लौटा तो, परिजन ने सोमवार को गांव और अपने सभी रिश्तेदारों के घर उसकी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन की ओर से उसके लापता होने के संबंध में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज को लेकर आवेदन भी दिया गया था। इसी बीच मंगलवार को स्थानीय लोगों की ओऱ से सूचना मिली कि गनौरी चौधरी की लाश कपिल देव चौक स्थित मुर्गी फार्म के पास पड़ी है। तब परिजन ने पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बिजली के खंभे में पहले से करंट आने की आशंका वहीं, दूसरी तरफ मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र चौधरी ने बिजली के खंभे में पहले से करंट की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभे को छूने के बाद गनौरी करंट की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस की ओर से बनाई गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत करंट की चपेट में आने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में तीन भाई सुरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी एवं एक बहन तेतरी देवी है। मृतक की मां की भी मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *