![]()
नवादा में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम के तहत होने वाले जिला प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों पर बैठक हुई। इसमें जिला कोर कमेटी और मंच-मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान मुख्य अतिथि और प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अनामिका पासवान ने कहा कि प्रबुद्ध जन समाज को सही दिशा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन के जरिए जागरूक और बुद्धिजीवी वर्ग को संगठन के विचारों से जोड़ने और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की तैयारी में जुटने को कहा। संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और जनहित के मुद्दों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है। मुन्ना ने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी तालमेल, सामूहिक प्रयास और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आती है। उन्होंने पदाधिकारियों से सम्मेलन के लिए तय जिम्मेदारियां निभाने को कहा। अनिल मेहता ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी और सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल से काम करेंगे। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और उसे सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन के स्तर पर तैयारियां पूरी करने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाने और सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियरंजन श्रीनिवास,प्रताप रंजन, विजय पाण्डेय, नरेश वर्मा,ज़िला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा,कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मंत्री उपेंद्र चन्द्रवंशी, कार्यक्रम सह प्रभारी अभिजीत कुमार सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित शंकर,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष जीतेन्द्र पासवान,मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, सोशल मीडिया संयोजक नील नितिन,सूर्य नारायण गुप्ता,राहुल चन्द्रवंशी एवं अन्य उपस्थित थे
Source link
भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक:नवादा में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम के तहत होगा सम्मेलन
