![]()
भारत की सरकारी तेल कंपनियां 2027 में अमेरिका से करीब 27.5 लाख मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) आयात करेंगी। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने एक जॉइंट टेंडर जारी किया था। मार्केट से जुड़े जानकारों के मुताबिक, यह टेंडर चार ग्लोबल कंपनियों- सऊदी अरामको, शेवरॉन, टोटलएनर्जीज ट्रेडिंग एसए (Totsa) और विटोल को दिया गया है। इस कदम का मकसद मिडिल ईस्ट से होने वाली सप्लाई में कमी की भरपाई करना है। हर महीने आएंगे 5 बड़े जहाज (VLGC), जानें किस कंपनी से कितनी सप्लाई भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने यह टेंडर सितंबर में जारी किया था। इसके तहत अमेरिका से हर महीने 4 वेरी लार्ज गैस कैरियर (VLGC) कार्गो ‘डिलीवर्ड बेसिस’ पर और 1 कार्गो ‘फ्री-ऑन-बोर्ड’ (FOB) बेसिस पर मंगाए जाएंगे। टेंडर के तहत 2027 में पूरे साल कंपनियों से इस तरह सप्लाई मिलेगी: टोटलएनर्जीज (Totsa): हर महीने डिलीवर्ड बेसिस पर 2 कार्गो मिलेंगे। सऊदी अरामको: हर महीने डिलीवर्ड बेसिस पर 1 कार्गो की सप्लाई होगी। शेवरॉन: हर महीने डिलीवर्ड बेसिस पर 1 कार्गो भारत आएगा। विटोल: ट्रेडर कंपनी विटोल से हर महीने 1 कार्गो ‘फ्री-ऑन-बोर्ड’ (FOB) बेसिस पर खरीदा जाएगा। एक सामान्य VLGC जहाज में करीब 46,000 टन LPG आती है, जो प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण होती है। आमतौर पर ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े मामलों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं करती हैं। मिडिल ईस्ट से सप्लाई घटने के बाद अमेरिका की तरफ बढ़ा भारत भारत ने इसी साल पहली बार सालाना कॉन्ट्रैक्ट के जरिए अमेरिकी LPG खरीदना शुरू किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट शेवरॉन, फिलिप्स 66 (Phillips 66) और टोटसा (Totsa) को दिए गए थे। मिडिल ईस्ट से LPG की उपलब्धता कम होने के कारण नई दिल्ली ने अमेरिकी सप्लाई का रुख किया है। इसके साथ ही सरकार घरेलू स्तर पर LPG की मांग को नियंत्रित करने के लिए उपभोक्ताओं को पाइप्ड गैस (PNG) अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। 2027 तक अमेरिका से एक-चौथाई LPG मंगाने का प्लान साल 2025 में भारत ने कुल 2.18 करोड़ टन (21.85 मिलियन टन) LPG का आयात किया था। इसमें से करीब 90% हिस्सा अकेले मिडिल ईस्ट से मंगाया गया था। सूत्रों ने इस साल की शुरुआत में जानकारी दी थी कि भारत 2027 में अपने कुल LPG आयात का एक-चौथाई (25%) हिस्सा अमेरिका से खरीदने की योजना बना रहा है। नया जॉइंट टेंडर इसी रणनीति का हिस्सा है। ट्रम्प की मांग और ट्रेड डील पर भी पड़ेगा सकारात्मक असर अमेरिका से ऊर्जा (एनर्जी) की खरीद बढ़ाने से भारत को वाशिंगटन के साथ अपना ट्रेड सरप्लस कम करने में मदद मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यह एक प्रमुख मांग रही है। भारत फिलहाल अमेरिका के साथ लंबे समय से अटके व्यापार समझौते (ट्रेड एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अमेरिकी गैस की यह बड़ी खरीद दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकती है।
Source link
भारत 2027 में अमेरिका से 27.5 लाख टन LPG खरीदेगा:अरामको, शेवरॉन समेत 4 कंपनियों को टेंडर मिला; मिडिल ईस्ट पर निर्भरता घटेगी
