Headlines

चांदी आज ₹8720 सस्ती, ₹1.69 लाख पर आई:सोना ₹1,429 घटकर ₹1.34 लाख पर आया, जानें अपने शहर के दाम




चांदी के दाम में आज बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 8,720 रुपए गिरकर 1.69 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,429 गिरकर 1.34 लाख रुपए पर आ गए हैं। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी। इस महीने चांदी अब तक ₹17,000 सस्ती इस महीने अब तक चांदी करीब 17,000 रुपए और सोना करीब 6,000 रुपए सस्ता हुआ है। 30 अक्टूबर को चांदी 1.86 लाख रुपए और सोना 1.40 लाख रुपए पर था। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 2.17 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.17 लाख रुपए सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 42 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *