Headlines

Nvidia CEO Search | Trump Suggests Tim Cook; Jensen Huang Resigns


सिलिकन वैली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया के नए CEO की तलाश शुरू हो गई है।

कंपनी के को-फाउंडर जेन्सन हुआंग ने चीनी कारोबारी और कथित जासूस एलिस हुआंग से संबंधों के खुलासे के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जेन्सन के पद छोड़ने के बाद अब सवाल है कि उनकी जगह कौन लेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Apple के पूर्व CEO टिम कुक का नाम सुझाया है। इसके अलावा एनवीडिया, Apple, Arm, AMD और ब्रॉडकॉम से जुड़े छह अन्य अधिकारियों के नाम भी संभावित उम्मीदवारों के तौर पर सामने आए हैं।

तस्वीर एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग (दाएं) और चीनी कारोबारी एलिस हुआंग की है, जिनके कथित संबंधों और जासूसी के आरोपों के बाद जेन्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

तस्वीर एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग (दाएं) और चीनी कारोबारी एलिस हुआंग की है, जिनके कथित संबंधों और जासूसी के आरोपों के बाद जेन्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

एनवीडिया की CFO को मिली अंतरिम जिम्मेदारी

एनवीडिया की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को गुरुवार को अंतरिम CEO बनाया गया है। स्थायी CEO की तलाश पूरी होने तक वे कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगी।

59 साल की क्रेस को कंपनी के वित्तीय कामकाज और कारोबार की अच्छी समझ है। वे एनवीडिया के तिमाही नतीजों के बाद होने वाली कॉन्फ्रेंस कॉल में भी कंपनी का पक्ष रखती हैं।

हालांकि, उनके पास AI और चिप टेक्नोलॉजी की वैसी गहरी तकनीकी जानकारी नहीं है, जैसी इस पद के लिए जरूरी मानी जा रही है।

ये 7 नाम CEO पद की रेस में

1. कोलेट क्रेस:

एनवीडिया की मौजूदा CFO और अंतरिम CEO। उन्हें कंपनी के वित्तीय कामकाज और कारोबार की अच्छी जानकारी है। वॉल स्ट्रीट के निवेशकों के साथ भी उनके मजबूत संबंध हैं। हालांकि, तकनीकी अनुभव की कमी उनके लिए चुनौती हो सकती है।

एनवीडिया की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस।

एनवीडिया की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस।

2. इयान बक:

एनवीडिया के वाइस प्रेसिडेंट इयान बक को कंपनी की उस तकनीक का प्रमुख चेहरा माना जाता है, जिसने उसके चिप्स को वीडियो गेम ग्राफिक्स से AI के क्षेत्र तक पहुंचाया।

उन्होंने CUDA सॉफ्टवेयर तैयार किया था, जिसका इस्तेमाल कई AI एप्लिकेशन में होता है। वे डेटा सेंटर में एनवीडिया के हजारों चिप्स इस्तेमाल करने वाली बड़ी कंपनियों से भी संपर्क संभालते हैं। हालांकि, उन्हें बड़े स्तर पर कंपनी चलाने का अनुभव कम है।

एनवीडिया में हाइपरस्केल और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के वाइस प्रेसिडेंट इयान बक।

एनवीडिया में हाइपरस्केल और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के वाइस प्रेसिडेंट इयान बक।

3. टिम कुक:

Apple के पूर्व CEO टिम कुक का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सुझाया है। कुक को बड़ी टेक कंपनी चलाने का लंबा अनुभव है, लेकिन AI के क्षेत्र में उनकी सीधी भागीदारी सीमित रही है।

66 साल की उम्र भी उनके लिए चुनौती हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, उन्हें लंबे समय के अंतरिम CEO के तौर पर भी देखा जा सकता है।

एप्पल के पूर्व CEO टिम कुक।

एप्पल के पूर्व CEO टिम कुक।

4. जॉनी सरोजी:

Apple में हार्डवेयर विभाग के प्रमुख जॉनी सरोजी को चिप डिजाइन का गहरा अनुभव है। उन्होंने Apple के अपने चिप तैयार करने के काम में अहम भूमिका निभाई है।

इन चिप्स में AI से जुड़े फीचर भी शामिल किए गए हैं। हालांकि, उनका सार्वजनिक प्रोफाइल ज्यादा बड़ा नहीं है। Apple के चिप्स मुख्य रूप से कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए हैं, जबकि एनवीडिया का बड़ा कारोबार AI डेटा सेंटर से जुड़ा है।

5. रेने हास:

चिप टेक्नोलॉजी लाइसेंस देने वाली कंपनी आर्म होल्डिंग के CEO रेने हास को एनवीडिया के कामकाज की अच्छी जानकारी है। वे 2006 से 2013 तक एनवीडिया में काम कर चुके हैं।

2020 में आर्म को एनवीडिया द्वारा खरीदने की कोशिश के दौरान भी उनकी कंपनी और हुआंग के बीच बातचीत हुई थी। हालांकि, सरकारी विरोध के कारण यह सौदा 2022 में रद्द हो गया था।

6. फॉरेस्ट नॉररॉड:

एनवीडिया की प्रतिद्वंद्वी कंपनी AMD के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट फॉरेस्ट नॉररॉड भी संभावित उम्मीदवारों में हैं। वे AMD के AI डेटा सेंटर चिप कारोबार को संभालते हैं।

इस क्षेत्र में AMD को एनवीडिया के बाद दूसरी बड़ी कंपनी के तौर पर देखा जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, उनके पास नेतृत्व के लिए जरूरी कई खूबियां हैं।

7. चार्ली कवास:

ब्रॉडकॉम के सेमीकंडक्टर कारोबार के प्रमुख चार्ली कवास भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्हें AI और चिप उद्योग का अच्छा अनुभव है।

ब्रॉडकॉम उन कंपनियों में शामिल है, जो गूगल जैसी टेक कंपनियों को अपने हिसाब से चिप तैयार करने में मदद करती हैं। इससे कंपनी AI चिप बाजार में एक अहम खिलाड़ी बन गई है।

हुआंग का विकल्प ढूंढना बेहद मुश्किल काम

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया के लिए नया CEO चुनना एपल में स्टीव जॉब्स का उत्तराधिकारी चुनने से भी मुश्किल हो सकता है।

इसकी वजह हुआंग की तकनीकी समझ, उद्योग में उनकी मजबूत पकड़ और कंपनी के भीतर बनाई गई काम करने की संस्कृति है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नए CEO में तकनीकी जानकारी के साथ शानदार नेतृत्व क्षमता भी होनी चाहिए। उसे बड़े इंजीनियरों को कंपनी से जोड़कर रखने और तेजी से नए प्रोडक्ट विकसित करने की क्षमता भी रखनी होगी।

नए CEO के सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

विशेषज्ञों के मुताबिक, नए CEO के लिए सिर्फ तकनीकी जानकारी काफी नहीं होगी। उसे एनवीडिया की तेज रफ्तार से काम करने वाली संस्कृति को बनाए रखना होगा और कंपनी के बड़े ग्राहकों, सप्लायर्स तथा अमेरिकी सरकार के साथ अच्छे संबंध भी रखने होंगे।

हुआंग के नेतृत्व में एनवीडिया ने AI चिप बाजार में मजबूत जगह बनाई है। ऐसे में नए CEO के सामने कंपनी की रफ्तार बनाए रखने और तकनीकी बढ़त को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।