Headlines

पटाखा फेंकने के विवाद में 2 पक्षों में मारपीट:शेखपुरा में एक परिवार के 4 लोग घायल, 2.5 साल का बच्चा भी झुलसा




शेखपुरा के कच्ची रोड मोहल्ले में पटाखा फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक परिवार के 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुकेश मिस्त्री का ढाई वर्षीय बेटा आनंद किशोर घर के पास खेल रहा था। लाठी-डंडों से हमला किया इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र यादव के बेटे शुभम कुमार ने पटाखा मुकेश के घर की ओर फेंका। पटाखा फटने से आनंद झुलस गया और उसके चेहरे पर चोट लगी। बच्चे के घायल होने पर विरोध करने के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। 2.5 साल का बच्चा घायल मारपीट में मुकेश मिस्त्री, उनके बेटे अनिकेत कुमार, चाची रेशमा देवी और भाई चुनचुन शर्मा घायल हुए। घायलों में ढाई वर्षीय आनंद किशोर भी शामिल है। मुकेश मिस्त्री ने जितेंद्र यादव, उनके बेटे शुभम यादव और अन्य लोगों पर ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। नगर थाना अध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *