Headlines

गयाजी- छठ से पहले घाटों को किया जा रहा समतल:नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, बोले- जल्द से जल्द सफाई, मरम्मत का काम पूरा किया जाए




गयाजी में छठ महापर्व से पहले नगर निगम ने प्रमुख घाटों की सफाई, समतलीकरण, मरम्मत और रोशनी की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. गगन ने नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को छठ से पहले जरूरी काम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर गंदगी या अव्यवस्था नहीं रहनी चाहिए। छठ के दौरान बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु नदी, तालाब और दूसरे जलाशयों के घाटों पर पहुंचते हैं। नगर आयुक्त बोले- व्रतियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई का ख्याल रखें नगर आयुक्त ने कहा कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सफाई का ध्यान रखा जाए। घाटों की हालत देखकर जहां मरम्मत या निर्माण की जरूरत है, वहां तुरंत काम शुरू किया जाए। जिन घाटों पर जमीन ऊबड़-खाबड़ है या मिट्टी और कचरे से लोगों को परेशानी हो सकती है, वहां जेसीबी लगाकर सफाई और समतलीकरण कराया जाएगा। घाट इस तरह तैयार किए जाएंगे कि व्रती आसानी से पानी तक पहुंचकर अर्घ्य दे सकें। उन्होंने अधिकारियों से अपने जिम्मे के काम प्राथमिकता से पूरे करने को कहा। काम में देरी नहीं होनी चाहिए। अंधेरे में नहीं होगी अर्घ्य देने की मजबूरी

छठ महापर्व के दौरान शाम और सुबह दोनों समय अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रमुख घाटों और उनके आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां लाइट की कमी है, वहां अतिरिक्त लाइट लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि अंधेरे के कारण व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों को घाटों के आसपास की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो। सफाई से लेकर सुविधा तक अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी

नगर आयुक्त डॉ. गगन ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने को कहा गया। नगर निगम प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई, निर्माण और समतलीकरण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा से जुड़ा मामला है, इसलिए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर गंभीरता से काम किया जाए।

निरीक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूद

नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त नेशात आलम, सिटी मैनेजर एन. मुजफ्फर, स्वच्छता पदाधिकारी चंदन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रमोहन कुमार, जोनल पदाधिकारी सिंधु मिश्रा सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त के इस निरीक्षण के बाद नगर निगम की तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि निर्धारित समय के भीतर सभी प्रमुख घाटों पर सफाई, समतलीकरण, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था किस स्तर तक पूरी होती है। नगर निगम प्रशासन का प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान गयाजी के घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *