Headlines

नालंदा- छात्रा से बातचीत पर दो भाइयों को चाकू गोदा:बातचीत के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम; पीठ, हाथ पर जख्म के निशान




नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगल कुआं मस्जिद के पास बदमाशों ने सोमवार शाम दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों लड़के गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद परवेज के पुत्र मोहम्मद अली और मोहम्मद अरबाज के रूप में हुई है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से बातचीत को लेकर हुआ विवाद मामला सोगरा हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से बातचीत से जुड़ा है। जख्मी मोहम्मद अली नौवीं कक्षा का छात्र है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अली और संबंधित छात्रा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है। हालांकि, छात्रा के परिजनों या परिचितों को इस बातचीत पर गलतफहमी हो गई। आरोप है कि छात्रा के पक्ष के एक युवक (जिसका नाम सोनू बताया जा रहा है) और उसके साथियों ने बातचीत के बहाने अली को मोगल कुआं मस्जिद के पास बुलाया। बातचीत के बहाने बुलाया और अचानक कर दिया हमला जख्मी मोहम्मद अली ने बताया कि जब वह बातचीत के लिए पहुंचा, तो शुरुआत में सामने वाले युवक ने ठीक से बात की। लेकिन कुछ ही देर में उसके साथ मौजूद 6-7 अन्य लड़के उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पीछे से एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर अली की पीठ पर वार कर दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही दुकान पर मौजूद अली का भाई मोहम्मद अरबाज बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचा। भीड़ और हमलावरों ने अरबाज को भी नहीं बख्शा और उस पर भी चाकू चला दिया, जिससे उसके हाथ में गहरा जख्म हो गया। उनके चचेरे भाई जैद खान ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों को छुड़ाया और ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बोली- छात्रा से बातचीत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था मामले को लेकर सोहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। छात्रा से बातचीत करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में लड़के को बातचीत के बहाने बुलाया गया और गाली-गलौज के बाद चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *