Headlines

अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार




थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी गफ्फार को उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी नेटवर्क के मामले में गिरफ्तार किया है। अहरौला थाना में दर्ज कांड (70/26) की जांच के दौरान पुलिस ने इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें गफ्फार की पत्नी बिन्दिया का नाम भी आरोपी के रूप में सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल जैसे राज्यों की गरीब लड़कियों को नौकरी और बेहतर भविष्य का झांसा देकर ऑर्केस्ट्रा में बेचता था और बाद में उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने पूर्व में सितारा खातून और उसके पति अभिषेक राज को गिरफ्तार किया था, जिनकी पूछताछ के आधार पर गफ्फार की गिरफ्तारी हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी गफ्फार वर्ष 2016 में मोटर चोरी के मामले में भी मधुबन थाने से जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस गफ्फार की पत्नी की तलाश के साथ-साथ गिरोह से जुड़ी आर्थिक लेन-देन की कड़ियों और तस्करी का शिकार बनी अन्य लड़कियों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *