![]()
काली पूजा के दूसरे दिन सोमवार को अररिया शहर के काली मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मां खरगेश्वरी और मां कल्याणकारिणी काली मंदिर में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे। शाम होते-होते मंदिर परिसरों में भीड़ बढ़ गई। खरगेश्वरी मंदिर में राम-हनुमान की झांकी मां खरगेश्वरी काली मंदिर में भगवान राम और हनुमान की झांकी लगाई गई है। इसे देखने और मां काली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में रात 9 बजे महाभोग का आयोजन किया गया। इसके बाद पूरी रात भक्ति जागरण का कार्यक्रम चला। कल्याणकारिणी मंदिर में भी पहुंचे श्रद्धालु जयप्रकाश नगर स्थित मां कल्याणकारिणी काली मंदिर में भी महिला, पुरुष और बच्चे दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों मंदिरों में पूरी रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस तैनात मेले में भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के चौक-चौराहों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। मंदिर आने-जाने के रास्तों पर व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं के बैठने और दर्शन करने की सुविधा का भी ध्यान रखा गया।
Source link
अररिया के काली मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:खरगेश्वरी मंदिर में राम-हनुमान की झांकी, रात 9 बजे महाभोग, दोनों मंदिरों में रातभर जागरण
