![]()
बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत ने बिहार की कानून-व्यवस्था और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में दलित और पिछड़े वर्ग के लोग सुरक्षित नहीं हैं। उनके मुताबिक, पिछले दो वर्षों में एससी-एसटी एक्ट और दलितों पर अत्याचार से जुड़े करीब 16 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। दो साल में 16 हजार FIR दर्ज होने का दावा कुमार सर्वजीत ने कहा कि थानों में दर्ज मामलों के आंकड़े राज्य की स्थिति बताते हैं। उनके मुताबिक, साल 2024 तक एससी-एसटी एक्ट और दलितों पर अत्याचार से जुड़े लगभग 16 हजार मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि बिहार में दलित, शोषित और पिछड़े तबके के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राम और सनातन के नाम पर राजनीति करने वालों पर निशाना विधायक ने राम और सनातन के नाम पर राजनीति करने वालों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज देश में कई लोग खुद को रामभक्त, हनुमान का वंशज या सनातन का रक्षक बताते हैं, लेकिन उनमें से कई हनुमान चालीसा और रामायण के बारे में भी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि असली सनातन सभी धर्मों के लोगों को भाई-भाई मानकर साथ लेकर चलने की सीख देता है। न कुरान में अत्याचार की बात लिखी है और न रामायण में। इसके बावजूद समाज में नफरत क्यों फैलाई जा रही है। सरकार के खजाने और विकास कार्यों पर उठाए सवाल कुमार सर्वजीत ने दीपावली के मौके पर गया जिले और बिहार की जनता को शुभकामनाएं दीं। साथ ही माता लक्ष्मी से प्रार्थना की कि बिहार का खाली खजाना भरे, ताकि राज्य के गरीबों का भला हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से बिहार का खजाना खाली है। स्थिति यह है कि किसी भी दल के विधायक अपने क्षेत्र में नई सड़क या नाली तक का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।
Source link
MLA कुमार सर्वजीत बोले-बिहार में दलित-पिछड़े सुरक्षित नहीं:दो साल में SC-ST के 16 हजार केस दर्ज, राज्य का खजाना खाली होने का दावा
