Headlines

कटिहार में घर के गैस सिलेंडर में लगी आग:मनसाही थाना टीम ने आग बुझाई; कर्मियों को 500 रुपए देने की घोषणा




कटिहार में शनिवार की रात बबलू मिश्रा के घर के रसोईघर में गैस सिलेंडर से आग लग गई। खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हुई थी। आग से रसोईघर का सामान जल गया। किसी को चोट नहीं आई। घटना नगर निगम के वार्ड 41 की है। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मालाकार ने फायर ब्रिगेड और सहायक थाने को सूचना दी। प्रशासन और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आसपास के घर सुरक्षित रहे। मनसाही थाने की टीम शरीफगंज पहुंची और सिलेंडर की आग बुझाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। कर्मियों को 500 देने की घोषणा गृह रक्षा वाहिनी विभाग के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट गौतम कुमार और कटिहार के जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने टीम के सभी कर्मियों को प्रतीक के तौर पर 500 रुपए नगद देने की घोषणा की। गृह रक्षा वाहिनी विभाग के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट और जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि सिलेंडर में आग लगने पर घबराएं नहीं और सभी को सुरक्षित दूरी पर ले जाएं। खुद आग बुझाने की कोशिश करने के बजाय 101 या 112 पर सूचना दें। सिलेंडर, रेगुलेटर या पाइप को छूने या हटाने की कोशिश न करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *