Headlines

लखीसराय में बड़ी-छोटी दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ पारंपरिक मिलन:हजारों श्रद्धालु उमड़े, जय माता दी के जयकारे; सुरक्षा के कड़े इंतजाम




लखीसराय शहर के पचना रोड चौक पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नया बाजार की बड़ी दुर्गा और पुरानी बाजार की छोटी दुर्गा का पारंपरिक मिलन कराया गया। इस भावुक पल को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए। दोनों प्रतिमाओं के मिलन के समय फूलों और गुलाल की वर्षा की गई। जय माता दी के जयकारों से पूरा इलाका भक्ति के माहौल में डूब गया। यह मिलन वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। भीड़ के कारण खास सावधानी बरती संसार पोखर में विसर्जन से पहले पचना रोड चौक पर इन प्रतिमाओं का मिलन होता है। मिलन की रस्म पूरी होने के बाद दोनों प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए संसार पोखर ले जाया जाता है। इस दौरान भीड़ के कारण खास सावधानी बरती गई। प्रशासन की देखरेख में जुलूस आगे बढ़ा जिला प्रशासन ने विसर्जन जुलूस को शांति से पूरा कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी वहां मौजूद थे। सुरक्षा के लिए काफी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की देखरेख में जुलूस आगे बढ़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *