Headlines

सहरसा में IKF सीजन-6 का ट्रायल:15 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; अंडर-15 से अंडर-19 तक से चुने जाएंगे 18 खिलाड़ी




सहरसा में भारत खेलो फुटबॉल (IKF) सीजन-6 के लिए रविवार को चयन ट्रायल हुआ। ट्रायल सहरसा स्टेडियम और पुलिस लाइन फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया। इसमें बिहार के करीब 15 जिलों से आए 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों का चयन फुटबॉल कौशल, फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। ईस्ट जोन के लिए चुने जाएंगे 18 खिलाड़ी बिहार रेफरी सह राष्ट्रीय कोच नीतीश मिश्रा ने बताया कि ट्रायल के बाद 18 खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जोन के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को देश के बड़े फुटबॉल क्लबों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने बताया कि IKF ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, जो बड़े क्लबों में खेलने का सपना देखते हैं। ट्रायल को सफल बनाने में विभिन्न कोच और खेल संघों के सदस्यों ने सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *