![]()
शेखपुरा के मेहूस थाना पुलिस ने रविवार शाम बरबीघा-मेहूस मुख्य सड़क पर भदरथी गांव के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक कार्रवाई करते हुए 43 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दोबारा शराब तस्करी में सक्रिय हो गया था। गुप्त सूचना पर पहले से तैनात थी पुलिस टीम
मेहूस थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम भदरथी गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास पहले से तैनात थी। इसी दौरान काले रंग की बाइक से जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। काले थैले में मिली 43 बोतल विदेशी शराब
तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास मौजूद काले थैले से 43 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माफो गांव निवासी राजो यादव के पुत्र बील्टन कुमार के रूप में हुई है। चार बार जा चुका है जेल, फिर शुरू किया धंधा
थानाध्यक्ष ने बताया कि बील्टन कुमार पहले भी शराब तस्करी के आरोप में चार बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, हर बार जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर शराब की बिक्री और तस्करी में जुट जाता था। बरबीघा से गांव ले जा रहा था शराब की खेप
पुलिस के मुताबिक, बील्टन बरबीघा से शराब लेकर अपने गांव माफो जा रहा था। वह काले रंग की बाइक पर काले थैले में शराब छिपाकर ले जा रहा था। भदरथी के पास पुलिस की कार्रवाई में उसकी तस्करी की योजना पकड़ी गई। केस दर्ज, आरोपी को भेजा जा रहा जेल
पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मेहूस थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बील्टन कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
Source link
शेखपुरा-जमानत पर बाहर आते ही फिर शराब तस्करी, अरेस्ट:43 बोतल शराब और बाइक जब्त; बरबीघा से लौट रहा था घर
