Headlines

दरभंगा शिक्षक सीट, संजय झा बोले; बड़े अंतर से जीतेंगे:कहा- सरकार ने शिक्षकों के लिए काफी काम किया, स्थिति में सुधार आई है




बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी घनश्याम राय के समर्थन में रविवार को निजी होटल में शिक्षकों और कार्यकर्ताओं का आयोजन हुआ। इसमें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री मदन सहनी, विधायक ईश्वर मंडल सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि घनश्याम राय एनडीए के प्रत्याशी हैं। जदयू ने उन्हें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि घनश्याम राय मुंगेर विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार रह चुके हैं और पीएचडी के साथ प्रोफेसर भी रहे हैं। शिक्षित और अनुभवी व्यक्ति होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर भरोसा जताया है। संजय झा ने कहा कि क्षेत्र में मिल रहे जनसमर्थन और माहौल से स्पष्ट है कि लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि घनश्याम राय बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। शिक्षकों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों के लिए काफी काम हुआ है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली हुई है और पहले की तुलना में उनकी स्थिति में सुधार आया है। पटना आने की जरूरत नहीं कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं और कमियां बची हैं, उन्हें दूर करने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पटना आने की जरूरत नहीं है, अगर कोई समस्या हो तो सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं की वकालत सरकार के स्तर पर करेंगे।
‘अगले पांच साल बिहार के लिए टर्निंग प्वाइंट’ संजय झा ने कहा कि आने वाले 5 साल बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार होने से राज्य को विकास के लिए काफी मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि जनता ने एनडीए को सरकार बनाने का मौका दिया है और आने वाले समय में भी विकास का काम जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में घनश्याम राय के पक्ष में मतदान कर उन्हें मजबूत करने की अपील की। वहीं, प्रत्याशी घनश्याम राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर भरोसा जताया है और पहली बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दरभंगा का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों की जिन समस्याओं का समाधान हुआ है, उनके अलावा जो समस्याएं अभी शेष हैं, उनका भी समाधान कराने के लिए वे प्रयास करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *