Headlines

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियां टूटीं:अंदर पुजारी मौजूद थे; 5 साल में 15 से ज्यादा बार मंदिरों को निशाना बनाया




अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। हमले में मंदिर को काफी नुकसान हुआ। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने मंदिर की इमारत पर ईंटें फेंकीं। कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने बताया कि ईंटों से मंदिर की खिड़कियां टूट गईं। घटना के समय पुजारी और कई श्रद्धालु मंदिर के अंदर मौजूद थे। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि घटना के CCTV फुटेज मौजूद हैं। अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। संगठन ने FBI और सिविल राइट्स को जानकारी देने की बात कही है। हिंदू स्वयंसेवक संघ USA के मुताबिक पिछले 5 साल में अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर 15 से ज्यादा तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इनमें 6 BAPS मंदिर शामिल थे। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इसे हेट क्राइम बताया फाउंडेशन ने कहा कि यह संभावित हेट क्राइम हो सकता है। संगठन के मुताबिक, यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका में हिंदू-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नफरत और हिंसा से भरी बयानबाजी बढ़ी है। संगठन ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों से हमलावरों को जल्द पकड़ने को कहा है। साथ ही अमेरिकी नेताओं और सरकारी एजेंसियों से भारतीय और हिंदू-अमेरिकी समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बयानबाजी की साफ तौर पर निंदा करने की अपील की है। अमेरिका में पहले भी मंदिरों पर हमले हुए कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका पहले भी अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और मंदिरों में तोड़फोड़ को लेकर चिंता जताता रहा है। संगठन ने ऐसे मामलों की एक टाइमलाइन भी तैयार की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *