![]()
पटना के ADM (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्विटी, जो दानापुर की जिला अवर निबंधक हैं। इनके ठिकानों पर निगरानी जांच ब्यूरो ने सोमवार को छापेमारी की है। इनपर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। रविंद्र कुमार पहले गयाजी में SDM के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा सारण में DPRO भी थे। टीम पटना के साथ बेगूसराय स्थिति आवास और अन्य ठिकानों पर भी पहुंची है। पटना के दानापुर में कश्यप ग्रीनसिटी नहर रोड में छापेमारी चल रही है।
दस्तावेज और सामान मिले हैं दोनों अधिकारियों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। कुछ दस्तावेज और सामान मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की जा रही है। दस्तावेजों और संपत्तियों का मिलान संबंधित अधिकारियों की घोषित आय और संपत्ति से किया जाएगा।
छापेमारी के बाद ब्योरा सार्वजनिक कर सकती टीम पटना और बेगूसराय में चल रही यह कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है। निगरानी विभाग की टीम दोनों स्थानों पर अभी छापेमारी कर रही है। विभाग की ओर से तलाशी पूरी होने के बाद बरामद नगदी, आभूषण, निवेश और अन्य संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा जारी किया जा सकता है। मामला निगरानी थाना में दर्ज है।
Source link
ADM रविंद्र दिवाकर और निबंधक पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी:आय से अधिक संपत्ति का आरोप, पटना-बेगूसराय में निगरानी का छापा
