Headlines

अररिया में कांग्रेस का SIR के खिलाफ विरोध मार्च:CEC का पुतला फूंका, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप की जांच की मांग




अररिया में मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष मो. मासूम रेजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से मार्च शुरू किया, जो चांदनी चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग रखी गई। मतदाता सूची में बदलाव की समीक्षा की मांग कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में मतदाता सूचियों से नाम हटाने और अन्य बदलावों की समीक्षा कराने की मांग की। पार्टी ने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही। लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा जिलाध्यक्ष मो. मासूम रेजा ने भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों की जांच जरूरी है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *