Headlines

सहरसा में भगत सिंह जयंती पर निकला ‘इंकलाब मार्च’:चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी, SIR प्रक्रिया रद्द करने और CEC की गिरफ्तारी की मांग




सहरसा में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) की ओर से ‘इंकलाब मार्च’ निकाला गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की। मार्च का नेतृत्व आरवाइए के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कुंदन यादव ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में सुधार के लिए चलाए गए एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और इससे भाजपा गठबंधन को चुनावी लाभ पहुंचाया गया। एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग कुंदन यादव ने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की भी मांग रखी। साथ ही, एसआईआर के बाद हुए विधानसभा चुनावों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की। मार्च में भाकपा माले के जिला सचिव ललन यादव, वकील कुमार यादव, आरवाइए नेता सागर कुमार शर्मा, कारी यादव, आइसा जिलाध्यक्ष आशीष आनंद, मंटू यादव, रमन कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, फूलो शर्मा, धनेश्वर राम, मो. मुस्ताक, विपिन कुमार, ज्योतिष कुमार और कमलकिशोर यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *