![]()
सहरसा में शनिवार को कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक पूजा रिसॉर्ट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला राजद अध्यक्ष मो. ताहीर ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष ई. कौशल यादव ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने राजद प्रत्याशी नितेश कुमार यादव को चुनाव में जिताने का संकल्प लिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कोशी क्षेत्र को बताया समाजवादियों का गढ़ बैठक को संबोधित करते हुए राजद प्रत्याशी नितेश कुमार यादव ने कहा कि कोशी क्षेत्र समाजवादियों का गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र के लोग राजद के पक्ष में मतदान करेंगे। नितेश कुमार यादव ने वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद सदन में शिक्षकों को वेतनमान दिलाने की आवाज उठाएंगे। उन्होंने बेरोजगारों के लिए भत्ते का मुद्दा भी सदन में उठाने की बात कही। कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में महिषी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण, सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता, पूर्व विधायक अरुण यादव और सीपीआई नेता ओम प्रकाश नारायण समेत महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
कोशी स्नातक चुनाव-महागठबंधन के नितेश यादव को जिताने का संकल्प:सहरसा में वित्त रहित शिक्षकों और बेरोजगारों के मुद्दे उठाने का वादा
