Headlines

मधुबनी में 4 साल बाद शांतिपूर्ण हुई जिला परिषद बैठक:अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव की अध्यक्षता में विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा




मधुबनी के डीआरडीए सभागार में शनिवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक हुई। अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसमें उप विकास आयुक्त तुषार कुमार, उपाध्यक्ष संजय यादव और सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में जिले के विकास कार्यों की प्रगति, लंबित योजनाओं और आम लोगों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने क्षेत्र की दिक्कतें बताईं। विकास कार्यों में तेजी लाने और अधूरे काम जल्द पूरे करने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव ने बताया कि चार साल में पहली बार यह बैठक शांतिपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने सभी सदस्यों को बचे हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अध्यक्षा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और विकास योजनाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *