Headlines

अमृत भारत ट्रेन से शराब ला रहे 2 तस्कर गिरफ्तार:मोतिहारी में एक घेराबंदी में भागा; पिट्ठू बैग से विदेशी शराब की बोतलें बरामद




मोतिहारी में एक्साइज थाना पुलिस ने अमृत भारत ट्रेन से शराब तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य तस्कर पुलिस की घेराबंदी के दौरान मौके से भाग निकला। कार्रवाई मोतिहारी स्टेशन के बाहर की गई। एक्साइज थाना के दरोगा इमरान को सूचना मिली थी कि तीन युवक पिट्ठू बैग में विदेशी शराब छिपाकर अमृत भारत ट्रेन से मोतिहारी ला रहे हैं। इसके बाद विशेष टीम बनाई गई और स्टेशन के आसपास निगरानी शुरू की गई। ट्रेन से उतरने के बाद तीनों युवक जैसे ही स्टेशन से बाहर निकलने लगे, पहले से तैनात टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर तीनों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान एक युवक मौके से भाग गया, जबकि पुलिस ने दो को पकड़ लिया। बैग की तलाशी में मिली विदेशी शराब पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के पिट्ठू बैग की तलाशी ली। इसमें विदेशी शराब की कई बोतलें मिलीं। गिरफ्तार युवकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कुलवारवा निवासी 26 वर्षीय धीरज कुमार और 28 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी एक्साइज पुलिस दोनों आरोपियों से शराब तस्करी के नेटवर्क और फरार युवक के बारे में पूछताछ कर रही है। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार तस्कर की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *