Headlines

किशनगंज में आईजी विवेकानंद की हाईलेवल बैठक:लंबित कांडों के जल्द निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश




किशनगंज में रविवार शाम पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया विवेकानंद ने जिले की विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति की थानावार समीक्षा की गई। आईजी ने अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था समेत कई बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली। लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी के निर्देश
आईजी ने थानावार लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने को कहा
विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए रात्रि गश्ती बढ़ाने, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। आईजी ने कहा कि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होनी चाहिए और पुलिस पदाधिकारी इसके लिए सतर्क रहकर कार्रवाई करें। शराब-मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर फोकस
बैठक में शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान तथा साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस-पब्लिक संबंध मजबूत करने पर जोर
आईजी ने पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत बनाने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के जरिए जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *