Headlines

गोपालगंज में लापता नाबालिग सिवान से मिली, फूफा अरेस्ट:दोस्त के घर छिपाकर रखने का आरोप, पत्नी को बताने के बाद खुला मामला




गोपालगंज के ऊंचकागांव थाना क्षेत्र से 16 सितंबर को लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने सिवान से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भगाने और उसे संरक्षण देने के आरोप में उसके सगे फूफा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियाये गांव निवासी 38 वर्षीय समीर कुमार, पिता अशोक प्रसाद के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 16 सितंबर को घर से हुई थी लापता
ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग 16 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने ऊंचकागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 21 सितंबर को फूफा को दी थी सिवान में होने की जानकारी
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग ने 21 सितंबर को अपने फूफा समीर कुमार को फोन कर सिवान में होने की जानकारी दी थी। आरोप है कि समीर ने उसे सिवान के अयोध्यापुरी स्थित अपने दोस्त बबलू के घर पर ठहरा दिया। पत्नी को बताने पर परिजनों को मिली जानकारी
गुरुवार को समीर ने अपनी पत्नी को नाबालिग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसकी पत्नी ने तुरंत नाबालिग के परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। परिजन सिवान पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी। छापेमारी कर नाबालिग बरामद, फूफा गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित ठिकाने पर छापेमारी कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने समीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *