Headlines

पाकिस्तान में पुलिस चौकी के पास आत्मघाती हमला:11 की मौत, पाकिस्तानी तालिबान ने जिम्मेदारी ली; इस साल 900 से ज्यादा आतंकी हमले हुए




पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में शनिवार को आत्मघाती हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए। साथ ही धमाके में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में सड़क किनारे बनी पुलिस चौकी पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन में धमाका किया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। धमाके के कुछ देर बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। TTP और अफगान तालिबान अलग-अलग संगठन हैं, लेकिन दोनों के बीच करीबी संबंध हैं। पाकिस्तान में जनवरी से अब तक 990 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 1,129 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस चौकी पर हुए धमाके की 4 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *