Headlines

कटिहार में जर्जर सड़क-अधूरे नाले को लेकर प्रोटेस्ट:2 घंटे तक ट्रैफिक ठप रहा, अधिकारियों ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया




कटिहार नगर निगम क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला चौक पर रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सड़क की खराब हालत और अधूरे नाला निर्माण के विरोध में किया गया। समाजसेवी अरमान मंजर राणा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पटेल चौक से तीनगछिया और चौधरी मोहल्ला चौक से शिव मंदिर चौक जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर भी अपना विरोध जताया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी अरमान मंजर राणा ने बताया कि पटेल चौक से तीनगछिया जाने वाली सड़क कई सालों से खराब है। सोमवार से काम शुरू कराने का भरोसा उन्होंने कहा कि सड़क बनाने का काम बुडको को करना था, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। नाला बनाने का काम भी अधूरा पड़ा है। इसके साथ ही बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर को हटाने का काम भी अटका हुआ है। प्रदर्शन की खबर मिलते ही बुडको के जेई और बिजली विभाग के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात की और सोमवार से काम शुरू कराने का भरोसा दिया। वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचे सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद से भी बातचीत हुई, जिन्होंने दुर्गा पूजा के बाद सड़क बनाने का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों और विधायक के भरोसे के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया। इस दौरान वार्ड संख्या 34 के निगम पार्षद जिम्मी महतो और वार्ड संख्या 26 के निगम पार्षद प्रतिनिधि पप्पू चौधरी भी वहां पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की और जल्द ही सड़क व नाला बनाने का काम पूरा कराने का भरोसा दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी कुंदन सिंह और डीएस कॉलेज नाका प्रभारी आर्यन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन में समाजसेवी अरमान मंजर राणा के साथ एहसान आलम, शमशेर आलम, शहवाज, मोनू, साहिल, शराफत, फरीद, पप्पू और शाहनवाज समेत कई स्थानीय युवा मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *