- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (21 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार, 21 सितंबर को कई राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। वृष राशि के लोगों को सरकारी कामों से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। कर्क राशि वालों के बिजनेस में नई संभावनाएं बनेंगी।
तुला राशि के लोगों को मीडिया, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और क्रिएटिव कामों में नई उपलब्धि या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। मकर राशि वालों को नए बिजनेस संपर्कों से बेहतर अनुबंध मिलने के संकेत हैं। कुंभ राशि के सरकारी नौकरी वालों को अचानक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई अथॉरिटी मिलने की संभावना है।
डॉ. अजय भाम्बी से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – पॉजिटिव- दिन अच्छा रहेगा, हालांकि सफलता के लिए थोड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई खास उद्देश्य पूरा हो सकता है। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- ज्यादा काम की वजह से निजी कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए अपना रूटीन व्यवस्थित रखें। जमीन से जुड़े विवाद समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। बच्चों के साथ भी समय बिताएं और उनकी परेशानियों को समझने में मदद करें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग फायदेमंद रहेगा। पहले किए गए निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी में लापरवाही न करें, वरना सीनियर्स नाराज हो सकते हैं। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और घर में शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में दूरी या अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव की वजह से सर्वाइकल और बदन दर्द बढ़ सकता है। व्यायाम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत और योग्यता के दम पर किसी खास काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। बड़ा निवेश करने के लिए समय अच्छा है और आगे इससे फायदा मिल सकता है। नेगेटिव- दूसरों की जिम्मेदारी उतनी ही लें, जितनी आप ठीक से पूरी कर सकें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, क्योंकि कोई आपकी योग्यता का फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी यात्रा आज टालना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर मौजूद रहें और काम पर पूरा फोकस रखें। सरकारी कामों से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। वर्किंग महिलाओं के लिए भी समय अनुकूल है और सफलता मिल सकती है। लव- घर की परेशानी सुलझाने में जीवनसाथी का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- इंफेक्शन या ब्लड से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत हो तो जांच जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन – पॉजिटिव- लगातार मेहनत और कोशिश से कोई रुका काम पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती बढ़ेगी। मन की शांति के लिए पूजा-पाठ या आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय बिताएं। नेगेटिव- निजी और पारिवारिक मामलों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इनकम के साथ खर्च भी बने रहेंगे। किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। लोगों से मिलते-जुलते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में भी रुकावट आ सकती है। जल्दबाजी के बजाय शांति से समाधान निकालें। किसी नए काम से जुड़ी महत्वपूर्ण ऑफिशियल यात्रा रद्द होने से निराशा हो सकती है। लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। रूटीन और खानपान व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- रूटीन में बदलाव के लिए अपने पसंद के कामों में समय बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और मूड अच्छा रहेगा। ज्यादातर काम मन मुताबिक पूरे होंगे। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास भी अच्छा रहेगा। नेगेटिव- किसी खास फैसले को लेकर उलझन हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समाधान मिल जाएगा। किसी से वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, वरना खुद परेशानी में पड़ सकते हैं। गैरजरूरी खर्चों पर कंट्रोल रखें और सेविंग पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई संभावनाएं सामने आएंगी। काम के प्रति आपका जुनून कोई अच्छी उपलब्धि दिला सकता है। बड़ा सौदा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। ऑफिस की राजनीति से दूरी रखें, वरना नुकसान हो सकता है। लव- परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल रहेगा और घर में शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से फिलहाल दूरी रखना बेहतर होगा। स्वास्थ्य- मानसिक उलझन का असर काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम करें और मन को शांत रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आत्ममंथन करने से उलझे हुए काम व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। घर में बदलाव या रेनोवेशन की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। नेगेटिव- अनजान लोगों से व्यवहार और पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। किसी साजिश या धोखे का शिकार हो सकते हैं। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- किसी बड़े अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके काम आसान कर सकती है। कुछ मामलों में आपका स्वाभिमान ही आगे बढ़ने में रुकावट बन सकता है। व्यवहार में थोड़ा लचीलापन रखें। लव- पति-पत्नी के बीच ईगो की वजह से टकराव हो सकता है। इसका असर घर के माहौल पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। मौसम और आसपास के वातावरण से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आज जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। युवाओं को मीडिया और इंटरनेट के जरिए नई जानकारियां मिलेंगी, जो भविष्य से जुड़े फैसले लेने में मदद करेंगी। नेगेटिव- लापरवाही की वजह से वरिष्ठ लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आलस और सुस्ती से काम की रफ्तार धीमी होगी। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आज उधार या बड़ा लेनदेन करने से बचें।
व्यवसाय- बिजनेस में फिलहाल काम मन मुताबिक नहीं बनेंगे। मौजूदा स्थिति में धैर्य और संयम रखना बेहतर है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस का अस्त-व्यस्त माहौल परेशानी बढ़ा सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। दोनों मिलकर महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। घर में अनुशासन और व्यवस्थित माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग खास सावधानी रखें। वाहन भी ध्यान से चलाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना है तो आज डील आगे बढ़ सकती है। परिवार और निजी कामों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा भावुक होना नुकसान करा सकता है। कुछ मामलों में दिल के बजाय दिमाग से फैसला लेना जरूरी होगा। घर में निर्माण का काम चल रहा है तो छोटी-मोटी परेशानी आ सकती है।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नई उपलब्धि मिल सकती है। ज्यादा रिस्क वाले कामों में बड़ी रकम लगाने से बचें। कला और क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। ऑफिस के काम व्यवस्थित रहेंगे। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और रिश्ता रोमांटिक रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य- खुद पर ज्यादा काम का दबाव न डालें। इसका असर मानसिक और शारीरिक सेहत पर पड़ सकता है। कमजोरी भी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- रोजमर्रा की उलझनों से राहत के लिए कुछ समय अकेले या किसी आध्यात्मिक जगह पर बिताएं। निवेश के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। नेगेटिव- बातचीत में विचारों का टकराव हो सकता है और बहस की स्थिति बन सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
व्यवसाय- काम की क्वालिटी और बेहतर करने की जरूरत है। स्टाफ पर अपनी पकड़ बनाए रखें, इससे काम करने का तरीका सुधरेगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में बॉस या अधिकारियों से संबंध खराब न करें। लव- बाहरी लोगों को घर के मामलों में ज्यादा दखल न देने दें, वरना घर की शांति प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंध सुखद और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- रूटीन और खानपान में लापरवाही से गैस और एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- घर की मरम्मत या रेनोवेशन से जुड़ी योजनाओं पर काम होगा और उसमें आपका खास योगदान रहेगा। इनकम के रास्ते भी बेहतर होंगे। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन और अनुशासन घर में बना रहेगा। नेगेटिव- आसपास की छोटी नकारात्मक बातों को ज्यादा महत्व न दें। जरूरत से ज्यादा अपने बारे में सोचना या अहंकार रखना नुकसान दे सकता है। अपनी कमियों को समझकर उनमें सुधार करें।
व्यवसाय- बिजनेस में स्टाफ और कर्मचारियों की जरूरतों का भी ध्यान रखें, वरना उनकी कार्यक्षमता घट सकती है। जिस काम को आसान समझ रहे थे, उसमें परेशानी आ सकती है। जरूरी डॉक्यूमेंट बहुत संभालकर रखें। लव- घर का माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार में मर्यादा और सही दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें, क्योंकि इसका असर शरीर पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
मकर – पॉजिटिव- आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी और कई कामों में समय देना पड़ेगा। मन मुताबिक नतीजे मिलने से उत्साह भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने का अटका मामला सुलझ सकता है। निवेश के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं। नेगेटिव- जरूरी डॉक्यूमेंट और पेपर्स संभालकर रखें। इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के हाथ न लगने दें। छोटी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी उलझन में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने से न हिचकें।
व्यवसाय- अपने बिजनेस संपर्क मजबूत करें, इनके जरिए बेहतर कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में अचानक अच्छा फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में काम करने का तरीका बदलें और टीमवर्क पर फोकस करें। लव- घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों की शादी की बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। इस समय उन्हें इलाज और भावनात्मक सहयोग दोनों की जरूरत हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- फायदा होने की स्थिति बनी हुई है। मेहनत और कर्म के दम पर काम में सफलता मिलेगी। घर से जुड़े मामलों पर भी ध्यान रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने से जुड़ी गतिविधि आगे बढ़ सकती है। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा अनुशासन दूसरों के लिए परेशानी बन सकता है। व्यवहार में समय के मुताबिक लचीलापन रखें। अचानक ऐसे खर्च आ सकते हैं जिन्हें टालना मुश्किल होगा। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में मुनाफा थोड़ा कम हो सकता है। काम की क्वालिटी सुधारें और मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान दें। कोई ऑर्डर कैंसिल होने की आशंका है। सरकारी नौकरी वालों को अचानक कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- घर का माहौल व्यवस्थित रखने में पति-पत्नी दोनों का सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता से बचें। योग और मेडिटेशन को अपने रूटीन में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मीन – पॉजिटिव- आत्ममंथन और शांत होकर सोचने से किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। लंबे समय से रुका या अटका काम पूरा करने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी पर कंट्रोल रखें। अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा बनाए रखें। आज गैरजरूरी यात्रा टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे समय बर्बाद हो सकता है और खास फायदा नहीं मिलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और काम प्लानिंग के मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है। दूसरों के काम में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध बदनामी की वजह बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। गले की परेशानी बढ़ सकती है। अपनी आदतें और रूटीन व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

