मथुरा/द्वारका/पुरी/नई दिल्ली/भोपाल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका तक जन्माष्टमी की धूम है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई। काशी के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।
अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। इस बार 300 ड्रोन के जरिए भगवान कृष्ण की दो-तीन लीलाएं दिखाई जाएंगी। इसके अलावा मंदिर में 5 मिनट का 7डी शो हर आधे घंटे में दिखाया जाएगा। इसमें लाइट और साउंड इफेक्ट के साथ बारिश का अनुभव भी कराया जाएगा।
वहीं, बिहार के पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर 108 चांदी के कलश से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। मंदिर की सजावट के लिए बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता समेत विदेशों से अलग-अलग तरह के करीब 8 टन फूल मंगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 150 से ज्यादा कैमरों से निगरानी की जा रही है।
देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों की तस्वीरें…

नई दिल्ली में जन्माष्टमी से पहले जगमगाता बिड़ला मंदिर।

काशी से लड्डू गोपाल के उपहार लेकर मथुरा पहुंची टोली।

देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका में जगमगाता द्वारकाधीश मंदिर।

नई दिल्ली में जन्माष्टमी के लिए इस्कॉन मंदिर में भी सतरंगी रोशनी की गई है।

बिहार की राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर को भी रोशनी से सजाया गया है।
जन्माष्टमी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम
देशभर में जन्माष्टमी से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
05:49 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जन्माष्टमी पर जेन जी ड्रॉन से मटकी फोड़ने जा रहे हैं, देखें कार्टून

03:07 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मुंबई: खारघर के इस्कॉन मंदिर में शृंगार के लिए उमड़े श्रद्धालु
02:52 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि में आरती के बाद श्रद्धालुओं ने जश्न मनाया
02:34 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गई
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सनातन सभा ने शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजे सैकड़ों छोटे बच्चे शामिल थे। स्थानीय संस्थाओं और धार्मिक संस्थाओं द्वारा हाथ से बनाई गई बड़ी-बड़ी झांकियां निकाली गईं।
02:12 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

01:39 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात: द्वारका के श्री द्वारकाधीश मंदिर में मंगला आरती हुई
01:37 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: मुंबई में चौपाटी स्थित इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
01:26 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती हुई
01:24 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कर्नाटक: बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर में सजावट और कड़ी सुरक्षा की गई
12:42 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात: द्वारका में जन्माष्टमी से पहले जगत मंदिर को सजाया गया
12:38 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
काशी से मथुरा भगवान कृष्ण के लिए उपहार भेजे गए
श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले वाराणसी से खास तोहफे मथुरा भेजे गए। यह पहल काशी और मथुरा के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लेन-देन की परंपरा को जारी रखती है, जो 2024 में शुरू हुई थी।
इस साल, लगभग 15 देशों के 100 से ज़्यादा मंदिरों से तोहफों के साथ श्री कृष्ण जन्मस्थान पर शुभकामनाएँ भी भेजी जा रही हैं।
12:36 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि को सजाया गया
12:21 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
12:19 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: नोएडा में जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में आरती हुई
12:15 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली के बिड़ला मंदिर और ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में भी मंगला आरती हुई
12:02 AM4 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली- द्वारका सेक्टर 13 के इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती हुई
11:27 PM3 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई
जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई। मंदिर में मंगला आरती शुरू होने के साथ ही उत्सव की एक दिव्य शुरुआत। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर को मनाने के लिए भक्त एकत्रित हुए।
11:00 PM3 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली में जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर को सजाया गया, सुरक्षा कड़ी की गई
10:40 PM3 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात: द्वारकाधीश में सुबह 6 बजे होगी मंगला आरती
द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी का 5,253वां प्राकट्य उत्सव पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर द्वारकाधीश मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। पूजा-पाठ की शुरुआत सुबह 6 बजे मंगला आरती से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे अभिषेक होगा। जिसे श्रद्धालु देख सकते हैं। इसके बाद राजभोग लगाया जाएगा, जो दिन का सबसे खास भोग है।
05:24 PM3 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पुरी मंदिर 5 घंटे के लिए बंद रहेगा, भगवान जगन्नाथ धारण करेंगे मां का रूप

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर रेत से भगवान कृष्ण की आकृति बनाई।
पुरी का जगन्नाथ मंदिर शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर एक खास रस्म के लिए पांच घंटे तक बंद रहेगा। इस रस्म में भगवान मां का रूप धारण करके श्री कृष्ण को जन्म देंगे।
मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 4 सितंबर को शाम 7 बजे से आधी रात 12 बजे तक आम लोगों के लिए दर्शन बंद रहेंगे।
इस मौके से ठीक पहले भगवान जगन्नाथ को ‘जेउटा भोग’ चढ़ाया जाता है। यह एक खास औषधीय भोजन है जो प्रसव पीड़ा को कम करने के लिए दिया जाता है।
पुरी के नाममात्र के राजा गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब ने कहा कि भगवान जगन्नाथ महाविष्णु हैं और अपने सभी अवतारों के रचयिता हैं। वे पुरुष और महिला दोनों हैं और उन्हें इस ब्रह्मांड का मूल माना जाता है, जिनसे सभी का जन्म होता है।

