Headlines

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक आतंकी ढेर:कल से चल रहा था सेना का ऑपरेशन; दूसरे आतंकी की तलाश जारी; एक AK राइफल भी मिली




जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के जंगल में शुक्रवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया। चिनार कॉर्प्स ने X पोस्ट पर इस ऑपरेशन की जानकारी दी है। यह ऑपरेशन जंगल के अंदर अशदार गली इलाके में चलाया गया। सुरक्षाबलों को यहां एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है। उसकी तलाश जारी है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, मौके से एक AK राइफल बरामद की गई है। यह मुठभेड़ घाटी में कई महीनों बाद हुई है। पुलवामा से बडगाम आने की खबर मिली थी सुरक्षाबलों को गुरुवार शाम को आतंकियों के एक संदिग्ध ग्रुप के पुलवामा जिले के पाखेरपोरा से बडगाम के यूसमर्ग की ओर बढ़ने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। चिनार कॉर्प्स ने X पर बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने बडगाम के अशदार गली में जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को देखकर आतंकियों ने फायरिंग की चिनार कॉर्प्स के मुताबिक, गुरुवार शाम को जवानों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद संदिग्ध आतंकियों से सरेंडर के लिए कहा गया। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तेज गोलीबारी हुई। जिसमें एक आतंकी मारा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *