Headlines

गोपालगंज सदर अस्पताल में 1 करोड़ से बनेगा बड़ा नाला:चेयरमैन ने अभियंताओं के साथ किया निरीक्षण, नाले के लिए जमीन की मापी




गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल परिसर में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या अब दूर होने की उम्मीद है। बारिश के मौसम में अस्पताल परिसर में पानी भरने से मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नगर परिषद ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद चेयरमैन हरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को तकनीकी अभियंताओं की टीम के साथ सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए संभावित विकल्पों पर चर्चा की गई। अस्पताल परिसर से मुख्य जलनिकासी मार्ग तक बड़े और पक्के नाले के निर्माण की योजना पर विचार किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… नाले के लिए कराई गई मापी निरीक्षण के दौरान अभियंताओं की मौजूदगी में नाला निर्माण के लिए जगह की मापी कराई गई। अस्पताल परिसर से मुख्य जलनिकासी मार्ग तक की लंबाई, चौड़ाई और ढलान की बारीकी से जांच की गई, ताकि बारिश के पानी की निकासी में किसी तरह की बाधा न आए। मापी के आधार पर नाले का नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल परिसर की सतह को ऊंचा करने का विकल्प भी अपनाया जाएगा। संक्रमण का भी बना रहता था खतरा बारिश के दिनों में अस्पताल परिसर में गंदा पानी जमा होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी होती थी। लंबे समय तक जलजमाव रहने के कारण संक्रमण का खतरा भी बना रहता था। नगर परिषद का दावा है कि प्रस्तावित योजना से अस्पताल परिसर को जलजमाव से स्थायी राहत मिल सकेगी। करीब एक करोड़ रुपये होंगे खर्च नगर परिषद चेयरमैन हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में काफी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अभियंताओं के साथ स्थल निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां बड़े नाले का निर्माण कराया जाएगा या अस्पताल परिसर की सतह को ऊंचा किया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *